(भोपाल)पं. दीनदयाल जी की जयंती पर भोपाल के विभिन्न बूथों पर हुए कार्यक्रम-रविन्द्र यति
- 25-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 25 सितंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य व एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कन्या पूजन एवं पौधारोपण किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि भोपाल के विभिन्न विधानसभा के प्रत्येक बूथों में पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सेवा बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया।जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सेवा पखवाड़ाÓ के तहत शास्त्री नगर, वार्ड नंबर 32 में मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन करने के पश्चात मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। भदभदा सेतु ज्यूडीशियल अकादमी के पास उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ पौधारोपण किया। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान पार्टी के पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर गुरूवार को भोपाल में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भोपाल के शास्त्री नगर, वार्ड नंबर-32 में मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन करने के पश्चात मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। भदभदा सेतु ज्यूडीशियल अकादमी के पास उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ पौधारोपण किया। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने जवाहर चौक पर स्थित दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से जीएसटी की दरों में की गई कटौती की जानकारी देते हुए चर्चा की और बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किस तरह आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...