(भोपाल)पुराना अशोका गार्डन का नाम अब राम बागÓ होगा

  • 24-Jul-25 12:00 AM

भोपाल 24 जुलाई (आरएनएस)। नगर निगम परिषद की बैठक में पुराना अशोका गार्डन का नाम राम बाग करने का प्रस्ताव एमआईसी मेंबर अशोक वाणी ने रखा। बीजेपी पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने समर्थन किया। उन्होंने बताया कि मैंने ही प्रस्ताव एमआईसी को दिया था। कॉलोनी के लोग चाहते हैं कि इसे राम बाग किया जाए। पूर्व में जब बाग थे, तब इसका नाम राजा राम का बाग था। इसके चलते ही रहवासियों ने प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव का बीजेपी पार्षदों ने समर्थन दिया।इधर, कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्?डू ने कहा कि पुराना अशोका गार्डन का नाम सम्राट अशोक के नाम से है। हमारे देश के कई चिह्नों में अशोक चिह्न है। इसलिए नाम नहीं बदला जाना चाहिए। कॉलोनी का नाम बदलने का काम शासन स्तर का है। निगम का काम नहीं। हजारों लोग नाम बदलने से परेशान होंगे। यदि परिषद को लगता है कि नाम बदलना जरूरी है।इस पर पार्षद गुप्ता ने कहा, यह गलत है कि पुराना अशोका गार्डन का नाम सम्राट अशोक के नाम से है। पहले यहां पर अशोक पेड़ ज्यादा थे। इसलिए नाम पुराना अशोका गार्डन रखा गया था। बीजेपी पार्षद गीता प्रसाद माली ने कहा कि यह प्रस्ताव लाकर पुन: पुराने भोपाल का वैभव लौटाया जा रहा है।इसके बाद कांग्रेस पार्षद चौहान ने कहा कि किस नियम से यह प्रस्ताव लाया गया है, यह बताया जाए। कांग्रेस पार्षद मो. सरवर ने कहा कि नाम बदलने के प्रस्ताव हर बैठक में एजेंडे में आता है। नाम बदलने का विरोध नहीं है, लेकिन मेरा कहना है कि क्या परिषद सिर्फ नाम बदलने का ही काम करेगी। इससे पहले भी परिषद थी। विकास पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था। इस बार तो नाम ही बदले जा रहे हैं। अभी आप पावर में हैं। इसलिए नाम बदलते जाएं। जब सरकार बदलेगी तो वह नाम बदल देगी।करीब आधे घंटे तक बहस के बाद इस प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर पास कर दिया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment