(भोपाल)पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह ने योग प्रशिक्षक बन कर योग सिखाया,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ की शाखा में पहुंचे

  • 22-Jun-25 12:00 AM

बांदरी 22 जून (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रात: बेला में यहां के आडिटोरियम में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वयं योग प्रशिक्षक के रूप में शासकीय महाविद्यालय बांदरी के विद्यार्थियों व स्थानीय नागरिकों को योगाभ्यास, आसन, प्राणायाम व सूर्य-नमस्कार का अभ्यास कराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग भारत के ज्ञान , आध्यात्म और सांस्कृतिक परंपरा की प्राचीन धरोहर है जिसको प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विशेष प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र परिषद के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित कराया है। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह स्वयं योग के दीर्घ कालिक और नियमित अभ्यासी हैं। उन्होंने तड़के सुबह 6 बजे बांदरी के आडिटोरियम पहुंच कर लगभग एक हजार की संख्या में उपस्थित कालेज व स्कूल के विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी ही कुशलता से योग का प्रशिक्षण दिया। प्रारंभ में मां सरस्वती पूजन किया, भारत माता के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने लगभग 1 घंटे तक योग की विभिन्न विधाओं योग, आसन, प्राणायाम को बड़ी ही कुशलता से स्वयं करते हुए सभाकक्ष में उपस्थित सभी को सिखाया। योगासनों में उनकी कुशलता और प्रशिक्षण का आसान तरीका देख कर वहां मौजूद योग प्रशिक्षक भी चकित हो गये। उन्होंने संधियोग से प्रारंभ कर विभिन्न अंगों के लिए लाभकारी योगासन बताए। श्वास नि:श्वास के प्राणायाम प्रयोगों के साथ अनुलोम-विलोम, कपाल भांति, भस्त्रिका , स्वर विज्ञान, ओम् नाद के प्रयोग कराते हुए सूर्य नमस्कार के साथ सत्र के अंत में गायत्री मंत्र के साथ विश्व कल्याण की मंगल कामनाओं से सत्र का समापन किया।अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि 11 वर्ष पहले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से संपूर्ण विश्व ने योग को अपनाया था। पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर आज 180 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आत्मा, मन व देह की शुद्धि का एकमात्र साधन योग है। योग से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मनुष्य और स्वस्थ विचारों का निर्माण होता है, निरोगी और स्वस्थ रहने के लिए प्रति दिन योग को जीवन का हिस्सा बना लें। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही बांदरी नगर परिषद के माध्यम से यहां के निवासियों के लिए एक योग प्रशिक्षक की सेवाएं ले कर नियमित योग कक्षा पार्क या इंडोर हाल में आरंभ कराएंगे ताकि आज की तरह वर्ष भर योग के प्रति ऐसे ही सभी का उत्साह बना रहे। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बांदरी शाखा की ओर से आयोजित रानी अवंती बाई बस स्टेंड परिसर स्थित शाखा स्थल पर संघ के स्वयंसेवकों के बीच पहुंच कर पूर्व आयोजित योग दिवस मनाया। उन्होंने भारतमाता, संघ के आद्य सरसंघचालक स्व केशव बलिराम हेडगेवार तथा गुरु गोलवलकर जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक, परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि है। श्रद्धेय हेडगेवार जी ने मां भारती की सेवा हेतु संघ रूपी एक वटवृक्ष की स्थापना की। राष्ट्रप्रेम, संगठन और सेवा के पर्याय के रूप में संघ आज युवा पीढ़ी में राष्ट्रनिर्माण व राष्ट्र प्रथमÓ की भावना को पल्लवित कर रहा है।पूजनीय डॉक्टर साहब का तपस्वी जीवन, अनुशासन और त्याग हम सभी के लिए सतत प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की संकल्पना के साथ काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है। उन्होंने कहा कि संघ में अनुशासन सर्वोपरि है जो हमें राष्ट्रप्रेम की भावना, धर्म संस्कृति की समझ देता है। उन्होंने कहा कि यह वह संस्था है जिसमें स्वयं सेवक तैयार हो कर राष्ट्र को समर्पित होते हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम संघ के स्वयं सेवक हैं। देश के सामने जब भी चुनौती आती है तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक वहां सबसे पहले सामना करने पहुंचते हैं। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, नारायण सिंह लोधी, विश्वनाथ सिंह लोधी, बंटी राजपूत पिठौरिया, मुकेश जैन, मुकेश राय, नरेश जैन, महेश पाराशर, लोकेंद्र सिंह, अभय सिंह, सुरपाल यादव, डी आर रोहित, पार्षद सनत साहू, रावराजा राजपूत , कुलदीप राय, रामू पटेल पार्षद, सचिन साहू, रामकिशन अहिरवार पार्षद, अमोल सिंह लोधी सेमरा, देशराज सिंह लोधी, सम्भर सिंह पार्षद,सुल्तान सिंह, उमेश राय, लक्ष्मीकांत मुड़ौतिया, अशोक शर्मा, राजेंद्र लोधी, आनंद रजक, देवीदयाल कुशवाहा, अनुपम जैन सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment