(भोपाल)प्रत्येक कार्यकर्ता तिरंगा घरों, प्रतिष्ठानों पर शान से लगाए- रविन्द्र यति
- 12-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 12 अगस्त (आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन पर भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को तिरंगा लगाया।भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, सम्मान और गर्व का अमर प्रतीक है। इसकी शान हमेशा ऊँची रखना हम सभी का पावन कर्तव्य है। यति ने आह्वान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा शान से लगाए। इसके साथ ही देशभक्ति के गीत गानों के बीच विशाल तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए निकाली जाए।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, भाषित दीक्षित, प्रदेश कार्यालय मंत्री रवि शर्मा, प्रवीण प्रेमचंदानी, पूर्व पार्षद महेश मकवाना उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...