(भोपाल)प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, जिलाध्यक्ष ने क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद को किया याद
- 23-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 23 जुलाई (आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने बुधवार को महान क्रांतिकारी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गीतांजलि चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिसके पश्चात् एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया। इस अवसर जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, आरके सिंह बघेल, राजकुमार विश्वकर्मा, शैलेंद्र निगम, राजू अनेजा, जोन अध्यक्ष व पार्षद बृजला सचान, आरती अनेजा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद मध्यप्रदेश की धरती अलीराजपुर के भाबरा में जन्मे थे। असहयोग आन्दोलन के दौरान चौरी चौरा की घटना के पश्चात् चन्द्रशेखर आज़ाद का कांग्रेस से मोह भंग हो गया और पण्डित रामप्रसाद बिस्मिल, शचीन्द्रनाथ सान्याल, योगेशचन्द्र चटर्जी ने उत्तर भारत के क्रान्तिकारियों को लेकर एक दल हिन्दुस्तानी प्रजातान्त्रिक संघ का गठन किया। चन्द्रशेखर आज़ाद भी इस दल में शामिल हो गये। सभी पदाधिकारियों ने अमर शहीद चन्द्रशेखद आजाद के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा मध्य विधानसभा के तिलक चौराहे पर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेंद्र निगम, रवि पंवार एवं सह संयोजक रवि पंवार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह एवं जिले के मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष मुकेश दहाडे, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित, मंडल अध्यक्ष पीयूष सिंह सिसोदिया, शेखर श्रीवास्तव, राहुल यति उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...