(भोपाल)प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

  • 13-Oct-24 12:00 AM

भोपाल 13 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेश के नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विजयादशमी पर्व भगवान श्री राम की रावण पर अभूतपूर्व विजय का उत्सव है, जो हमें हर तरह की बाधाओं के बावजूद कत्र्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। श्री शर्मा ने प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए समाज सेवा में निरंतर तत्पर रहने का आव्हान किया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment