(भोपाल)प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लंबे समय से प्रतीक्षित लाइब्रेरी का शुभारंभ

  • 30-Aug-25 12:00 AM

भोपाल,30 अगस्त (आरएनएस)।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गई जब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लाइब्रेरी की स्थापना और शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने किया।यह लाइब्रेरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार स्थापित की गई है। उनके मार्गदर्शन और दृष्टिकोण के अनुरूप कांग्रेस कार्यालय में यह नई शुरुआत संगठन के वैचारिक और बौद्धिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले एवं कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे कांग्रेस संगठन की बौद्धिक और वैचारिक मजबूती की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए कहा कि यह लाइब्रेरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की बौद्धिक क्षमताओं के विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। यहाँ कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा, महान नेताओं की जीवनी और प्रेरणादायी साहित्य उपलब्ध रहेगा। आने वाले समय में इस लाइब्रेरी का और अधिक विस्तार किया जाएगा, ताकि यह पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए ज्ञान का केंद्र बने।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल राजनीतिक आंदोलन की धारा नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा है, जो देश की लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, भाईचारा और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाती है। यह लाइब्रेरी कांग्रेस विचारधारा के अध्ययन और गहन समझ का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।कार्यक्रम में विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस लाइब्रेरी का संचालन विचार विभाग की देखरेख में किया जाएगा। समय-समय पर यहाँ साहित्य का संकलन और नए प्रकाशनों का संग्रह किया जाएगा। यह केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि विचार-विमर्श और संवाद का केंद्र भी बनेगी।डॉ. संजय कामले ने इस अवसर पर विशेष रूप से यह उल्लेख किया कि जिस पहल की शुरुआत मैंने संगठन के स्तर पर की थी, वह आज पूरी हो गई है। यह केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि कांग्रेस परिवार की वैचारिक धरोहर है। अब यह कार्यकर्ताओं के बौद्धिक और संगठनात्मक विकास का स्रोत बनेगी।इस शुभारंभ अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस संगठन की नई दिशा और नए संकल्प का प्रतीक बताया। सभी ने यह विश्वास जताया कि यह लाइब्रेरी आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती, अध्ययन और राजनीतिक दृष्टिकोण के विकास का आधार बनेगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment