(भोपाल)प्रदेश की धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत प्रदेश सरकार-सीमा सिंह जादौन
- 10-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 10 सितंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन ने मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्डÓ अवॉर्ड दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश की जनता तथा प्रदेश की ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक संपन्नता का सम्मान है। डॉ. मोहन यादव सरकार लगातार प्रदेश की धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है।भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन ने कहा कि मध्यप्रदेश को नई दिल्ली में इंडिया ट्रैवल अवॉड्र्स 2025 समारोह में बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्डÓ अवॉर्ड प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से भारत के पर्यटन क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और सतत विकास को लेकर मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका रेखांकित होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पर्यटन को विकास की धुरी बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक संपदा और लोक-परंपराओं को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रयासरत हैं।भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन ने कहा कि मध्यप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में मिला बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्डÓ अवॉर्ड न केवल राज्य की पहचान, बल्कि रोजग़ार और आत्मनिर्भरता के प्रयासों को मजबूती देगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य सिर्फ नए पर्यटन स्थल बनाना नहीं है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, महिलाओं को नए अवसर प्रदान करना, संस्कृति और परंपराओं को संजोना, प्राकृतिक धरोहर को बचाना और पर्यटन को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।
Related Articles
Comments
- No Comments...