(भोपाल)प्रदेश की बेटी मुस्कान रघुवंशी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

  • 17-Aug-25 12:00 AM

भोपाल 17 अगस्त (आरएनएस)।मध्यप्रदेश की बेटी मुस्कान रघुवंशी ने ऐसा इतिहास रचा, जिस पर प्रदेश ही नहीं पूरा देश गर्व कर रहा है। 15 अगस्त को उन्होंने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5,642 मीटर) पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।इस अंतरराष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व विख्यात पर्वतारोही ने किया। इसमें दुनिया के कई देशों के पर्वतारोही शामिल थे। 9 अगस्त से शुरू इस अभियान में मुस्कान ने छह दिन तक कठिन प्रशिक्षण और ऐक्लिमेटाइजेशन किया। 15 अगस्त की रात 1 बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू कर उन्होंने सुबह 9:15 बजे -30 डिग्री तापमान और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के बीच शिखर पर तिरंगा फहराया।बता दें कि मुस्कान मूलत: अशोकनगर की रहने वाली हैं और वर्तमान में भोपाल में पढ़ाई कर रही हैं।इससे पहले मुस्कान पहले ही ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियस्ज़को और अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलीमंजारो को फतह कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3,500 किमी और नर्मदा परिक्रमा की 3,200 किमी की साइकिल यात्रा केवल 19 दिन में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया है।ऑफ-रोड एमटीवी साइक्लिंग में वह राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। साथ ही, 200, 300, 400 और 600 किमी की दूरी सीमित समय में तय कर ओएमजी रिकॉर्डÓ अपने नाम कर चुकी हैं।मुस्कान ने बताया कि अगला लक्ष्य सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराना और भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करना है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment