(भोपाल)प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा सेवा पखवाड़ा का आयोजन- रविन्द्र यति
- 29-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 29 अगस्त (आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को भोपाल जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के पूर्व महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश एवं जिला स्तरीय अलग-अलग प्रभारियों की टोली बनाई गई है।भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि देश का सर्वांगीण विकास एवं निरंतर उंचाईयों पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। मोदी जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जंयती तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। यति ने बताया कि सेवा पखवाडा के अंतर्गत स्कूल, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, मंदिर, पार्क सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। "एक पेड़ माँ के नाम" पर पौधारोपण किया जाएगा। रक्तदान शिविर जिलों एवं मंडलों में आयोजित किए जायेंगे।जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि सभी चिकित्सा केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण प्रदान किए जायेंगे। जिला मुख्यालयों, कॉलेज एवं सामुदायिक सभागारों में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल का प्रचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चयनित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम स्तर से लोकसभा स्तर पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं होगी। जिला स्तर पर विकसित भारत पर चित्रकला प्रतियोगिताएं होगी। युवा मोर्चा द्वारा मोदी विकास मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी कार्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी दिखाई जाएगी।जिलाध्यक्ष यति ने बताया कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पर उनको जिले के प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही सभी बूथों पर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। यति ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्र संग्रहालय से स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करने का आग्रह किया। उसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक को आईटी संयोजक विश्व विजय सिंह ने भी मन की बात कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।बैठक में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जगदीश यादव, राहुल राजपूत, राजकुमार विश्वकर्मा, अजय पाटीदार, डॉ योगेंद्र मुखरैया सहित जिला पदाधिकारी, टोली संयोजक, मंडल अध्यक्ष, सभी टोलियों के सदस्य एवं मन की बात कार्यक्रम के मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक उपस्थित रहे। बैठक का आभार जिला मंत्री डॉ. अनिल पचौरी ने माना।
Related Articles
Comments
- No Comments...