(भोपाल)प्रियंका गांधी के दौरे के पहले मोहन खेड़ा पहुंचे दिग्विजय; कहा- राजा बिक गए, आदिवासी नहीं बिका

  • 01-Oct-23 12:00 AM

भोपाल 1 अक्टूबर (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के धार जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहन खेड़ा में पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी का दौरा है। इस दौरान सभा के साथ विभिन्न आयोजन होने हैं। इसी को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीती रात मोहन खेड़ा पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने हेलीपैड सहित तमाम व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही प्रसिद्ध गुरु मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद आठ जिलों के कांग्रेस नेताओं, विधायकों और जनप्रतिनिधियां से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसी दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की सभा ऐतिहासिक होगी। उससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी लाभ होगा।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भाजपा के अवसरवाद के आरोप पर पत्रकारों के सवाल में दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथजी का मध्यप्रदेश से पुराना नाता है। कोई व्यक्ति अवसरवाद के रूप में उन्हें नहीं देखता, जो धर्म का उपयोग अपने अवसर को भुनाने के लिए करते हैं। वह धार्मिक नहीं, धर्म का व्यवसाय कर रहे हैं। सिंधिया के वापस आने की संभावना पर बोले कि आपका मतलब फिर से घुस तो नहीं जाएंगे...। ऐसा कोई सिंधिया न आ जाए ईश्वर से प्रार्थना है। दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायक हैं। सबको 25 से 50 करोड़ का ऑफर था। केवल एक बिसाहू लाल बिका, राजा महाराजा बिक गए पर आदिवासी नहीं बिका।पीएम मोदी की शिवराज से नाराजगी के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी जी इतने दुखी हैं प्रदेश में भ्रष्टाचार के वातावरण से, हालांकि उनकी सरकार भी इमानदारी से काम नहीं कर रही। लेकिन यहां कोई मंत्री, विभाग और योजना ऐसी नहीं जहां भ्रष्टाचार न हो। ठेकेदारों ने तो अदालत की शरण ले रखी है। रुपये न मिलने को लेकर केस (मुकदमा) लगा रखा है। शर्म की बात है।साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीते 20 सालों में से 15 सालों में जितने भी घोटाले हुए, हमारी कांग्रेस की सरकार आने पर सब की जांच करवाकर कार्रवाई होगी। कांग्रेस में कोई विवाद या गुट नहीं है। वहीं, टीवी पर आ रहे बराबरी के सर्वे के जवाब में कहा कि भाजपा पर भारी दबाव बना हुआ है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी के टिकट मिलने के बाद के बयानों का भी उन्होंने जिक्र किया। इस दौरान सवाल-जवाबों के बीच दिग्विजय सिंह चुटकी लेते भी नजर आए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment