(भोपाल)फिर करवट लेगा मौसम, छाएंगे बादल, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, चलेगी शीतलहर, जानें शहरों का हाल

  • 12-Dec-23 12:00 AM

जल्द ही उत्तर प्रदेश का मौसम करवट लेगा और ठंड बढ़ेगी ।वही कोहरा छाने के साथ शीत लहर का असर भी रहेगा।भोपाल 12 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवात के खत्म होने और बारिश के थमते ही ठंड का असर तेज देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। वही कोहरा बढऩे के साथ ही शीत लहर का असर भी तेज होगा। आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 13, 14 और 15 दिसंबर को मौसम शुष्क और कई जगहों पर सर्द हवाओं के साथ कोहरा छाया रहेगा।प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।जानिए पूरे हफ्ते का हालयूपी मौसम विभाग की मानें तो 12 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मध्यम से तेज कोहरे की संभावना है।वही 16 और 17 दिसम्बर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार है। हालांकि, इस दौरान कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बुधवार और गुरुवार को बादल छा सकते हैं। जिससे रात में ठंड बढ़ जाएगी। 12 व 13 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 14 दिसंबर को आगरा समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद धुंध के साथ कोहरा सताएगा।पूरे प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment