(भोपाल)बदले मौसम के मिजाज, 15 राज्यों में बारिश-बिजली की चेतावनी, 7 राज्यों में मूसलाधार, जानें दिल्ली-क्क-बिहार का ताजा पूर्वानुमान

  • 02-Oct-23 12:00 AM

भोपाल 2 अक्टूबर (आरएनएस)। देशभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र,उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। वेस्ट बंगाल और सिक्किम में 3 अक्टूबर को तेज बारिश होगी, वही महाराष्ट्र गोवा में भी तेज बारिश की संभावना है।अंडमान और निकोबार के साथ तमिलनाडु में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।भारतीय मौसम विभाग की मानें तो पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश होगी। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।वही उत्तरी छत्तीसगढ़ में अत्यधिक बारिश तो केरल माहे में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।वही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और केरल. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, विदर्भ और तमिलनाडु में हल्की बारिश के आसार है।निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदरकी रिपोर्ट के मुताबिक आज दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण कोंकण, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।जानें पूरे हफ्ते का राज्यों के मौसम का हालभारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 5 अक्टूबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार झारखंड ओडिशा और सिक्किम में हल्की से मध्यम से भारी वर्षा होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।2 अक्टूबर को झारखंड, ओडिशा और 3 अक्टूबर को उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार में दो और तीन अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने के आसर है । 4-5 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी।4 अक्टूबर तक दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम, व्यापक रूप से व्यापक वर्षा व आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।5 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम व्यापक वर्षा व आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.3 और 4 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और 3 और 4 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।3 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में हल्की/मध्यम काफी व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।दो से पांच अक्टूबर के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ हुआ जिसके असर से 6 अक्टूबर तक पश्चिमी बंगाल, झारखंड, ओडिसा, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment