(भोपाल)बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रतन टाटा के निधन पर ट्वीट कर जताया दुख

  • 10-Oct-24 12:00 AM

प्रसिद्ध उद्योगपति,महान देशभक्त व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी का दु:खद निधन उद्योग जगत के लिये अपूरणीय क्षति है।विभिन्न सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत को नई दिशा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।ईश्वर दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।भोपाल, 10 अक्टूबर (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारत के महान उद्योगपति, परोपकारी व्यक्तित्व, श्री रतन टाटा के निधन की खबर सम्पूर्ण देश के लिए अत्यंत दु:खद है। श्री टाटा ने अपने असाधारण नेतृत्व और समर्पण से न केवल भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। उनका निधन देश के औद्योगिक जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि श्री रतन टाटा का जीवन और उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment