(भोपाल)बीजेपी में संगठन चुनाव की तैयारी: पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर बने प्रदेश चुनाव अधिकारी, 4 सह चुनाव अधिकारी भी नियुक्त

  • 20-Oct-24 12:00 AM

भोपाल 20 अक्टूबर (आरएनएस)। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में संगठन चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रदेश में संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी बनाए है। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर को प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ 4 सह चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। इनमें जीतू जिराती, अर्चना चिटनीस, रजनीश अग्रवाल, डॉ प्रभुलाल जाटवा के नाम शामिल है।बता दें कि बीजेपी में सक्रिय सदस्यता के बाद संगठन चुनाव होंगे। अभी प्रदेश में दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चल रहा है। पहले चरण का अभियान खत्म होने के बाद दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चलाया गया। संगठन ने पदाधिकारियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment