(भोपाल)भगवानदास सबनानी ने किया वार्ड 33 में विभिन्न कार्यों का कार्यारंभ
- 27-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,27 सितंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने शनिवार को वार्ड 33 में होने वाले विभिन्न कार्यों के लिए महापौर परिषद के सदस्य एवं पार्षद आरके सिंह बघेल के साथ कार्यारंभ किया।दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 33 के भीम नगर वल्लभ नगर ओम नगर एवं विभिन्न स्थानों पर 58 लाख की राशि से सीसी रोड नाली निर्माण एवं पेवर ब्लॉक का कार्य होना है। अपने संबोधन में सबनानी ने कहा कि हमारा शहर भोपाल अपनी खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है हमारे ताल और हरियाली हमें अपनी एक अलग पहचान दिलाती है। हमारे विधानसभा क्षेत्र में भी अनेकों प्रसिद्ध स्थान है, अब हमारा कर्तव्य है कि हम उसे उन स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान देते रहें। निर्माण कार्यों में भी इन प्राकृतिक धरोहरों को सहेजना का काम भी हमारा है।आज हम 58 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न कार्यों का शुभारंभ कर रहे हैं, इसमें सीसी रोड नाली निर्माण एवं पेवर ब्लॉक का कार्य होना है, पार्षद आरके सिंह बघेल जी निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए अपनी योजनाओं पर मुझे चर्चा करते हैं और क्षेत्र के विकास में दिन-रात मेहनत करके नागरिक सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं। हमारे विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किया जा रहे हैं और उसका लाभ भी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। आगे भी कई बड़ी योजनाओं का कार्य प्रारंभ होना है इसका लाभ भी निकट भविष्य में क्षेत्रीय जनता को मिलेगा।इस अवसर पर तात्या टोपे मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, माता शबरी मंडल अध्यक्ष हेमंत बडग़ैया, मंडल महामंत्री आशा पारोचे, वरिष्ठ नेता लीलेंद्र मारण,वरिष्ठ नेता नरेश मिश्रा, वार्ड संयोजक शिवचरण साहू, वार्ड पालक राजेन्द्र मिश्रा, रघुवीर वर्मा, संतोष सेन, केशरी द्विवेदी, सनत कुशवाहा, संगीता सिंह चौहान, कौशल्या लोधी, तारा शुक्ला, सावित्री देवी, नीलू लोधी, आशा साहू, गंगा साहनी, अनूपा साहनी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...