(भोपाल)भाजपा परिवार ही मेरा परिवार है, हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करें-हेमंत खण्डेलवाल
- 14-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 14 जुलाई (आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कामकाजी बैठक को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मेरे परिवार से मैं अकेला व्यक्ति राजनीति में हूं। भाजपा परिवार ही मेरा परिवार हैं, हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करें। मैं भी आपकी तरह सामान्य कार्यकर्ता हूं, अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन कर रहा हूं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश का संगठन देश में एक आदर्श संगठन है। लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह संगठन बना है। हम सभी को मिलकर इस संगठन को और मजबूत बनाना है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि प्रदेश में जिन बूथों पर हम कमजोर रहे हैं, उसे मजबूत करने की दिशा में आगे बढऩा होगा।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब एक विचार के लिए कार्य करते हैं। हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनता की सेवा ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोडऩा है। हमें संवाद, समन्वय व संपर्क के माध्यम से पार्टी को और उंचाईयों पर ले जाना है। खण्डेलवाल ने कहा कि जिला एवं मंडल स्तर पर जो कार्य अपूर्ण है उन्हें शीघ्र पूर्ण करना है। जिन जिलों में पार्टी का जिला कार्यालय नहीं है वहां शीघ्र सर्वसुविधायुक्त भवन बनाने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को समय सीमा में सुनिश्चित करना है। जिला कोर कमेटी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की अलग-अलग बैठकें महीने में एक बार अवश्य हो यह सुनिश्चित करें।भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देश में करोड़ों कार्यकर्ता और 800 जिला अध्यक्ष हैं, जिनमें आप शामिल हैं। आप सभी का व्यक्तित्व भी अलग होना चाहिए। भाजपा संगठन में जिला अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ हर समय अलर्ट रहें और समन्वय बनाकर संगठन के कार्यों को सुनिश्चित करें। हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की पंच निष्ठा, वैचारिक अधिष्ठानों के आधार पर कार्य करते हुए समाज को पार्टी से जोडऩे के लिए कार्य करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को विश्व के 28 देशों के सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। यह सौभाग्य विश्व के किसी भी नेता को नहीं मिला है। मध्यप्रदेश में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य से लेकर महापौर बनकर भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में हमें जो ऐतिहासिक विजय मिली है, यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती से ही संभव हो सकी है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी संगठन को गांव-गांव में और मजबूत बनाएं।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के कारण पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी सफलता हासिल हुई। हमारा यह सिलसिला आने वाले सालों में रुकना नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बातÓ कार्यक्रम में प्रदेश लगातार बेहतर प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रयास हर बूथ पर मन की बात कार्यक्रमÓ का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाना है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मांÓ के नाम अभियान के अंतर्गत रौपे गए पौधों को हमें संरक्षण व संवर्धन करना है, जिससे आने वाली पीढिय़ों के लिए वरदान साबित हो। प्रदेश सरकार 15 अगस्त से "एक बगिया मां के नामÓ अभियान के तहत फलदार पौधारोपण का जो कार्य प्रदेश में आयोजित करने जा रही है उसमें हमें सहयोग करना है। एक देश एक चुनावÓ देश की आवश्यकता है। इसकी जानकारी और सच्चाई जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमें कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा।बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने किया एवं आभार प्रदेश मंत्री व विधायक मनीषा सिंह ने व्यक्त किया। बैठक के प्रारंभ में उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को अपना परिचय दिया। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चां के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...