(भोपाल)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
- 10-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल, 10/10/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रसिद्ध उद्योगपति, महान देश भक्त व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी के दु:खद निधन पर शोक व्यक्त किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रसिद्ध उद्योगपति, महान देश भक्त व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी का दु:खद निधन उद्योग जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। श्री रतन टाटा जी का विभिन्न सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत को नई दिशा देने में अविस्मरणीय योगदान है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Related Articles
Comments
- No Comments...