(भोपाल)भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान चौपट-विभा पटेल

  • 27-Aug-25 12:00 AM

भोपाल 27 अगस्त (आरएनएस)। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने भाजपा की मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों की स्थिति भयावह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को भाजपा ने तोड़-मरोड़कर पेश किया, जबकि उन्होंने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे और सरकारी रिपोट्र्स के हवाले से तथ्य रखे थे।विभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों पर महिला सुरक्षा का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि जमीनी हकीकत खतरनाक है। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2024 से 20 जून 2025 तक 21,175 महिलाएं एक महीने से अधिक समय तक लापता रहीं। यानी हर दिन औसतन 38 महिलाएं प्रदेश से गायब हो रही हैं। यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि गुमशुदगी की रिपोर्टिंग और महिलाओं की ट्रेसिंग प्रणाली पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसी अवधि में प्रदेश में 10,840 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए, यानी हर दिन लगभग 20 महिलाएं और नाबालिग बच्चियां बलात्कार का शिकार बनीं।पटेल ने कहा कि विधानसभा में खुद मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि बीते एक साल में महिलाओं पर होने वाले अपराधों में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह न सिर्फ डरावना सच है बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर करारा तमाचा है।उन्होंने कहा कि यह महज अपराध नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की प्रशासनिक और राजनीतिक विफलता है। जब हर दिन 20 महिलाएं रेप और 38 लापता हो रही हों, तो यह स्थिति सामाजिक चेतावनी है और पूरे प्रदेश के लिए शर्मनाक है।विभा पटेल ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लाड़ली बहनों को 3000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा, आज तक कागजों से बाहर नहीं निकला। 20 अगस्त 2023 के बाद से नए पंजीकरण तक बंद कर दिए गए। इसके अलावा उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा भी धरे का धरा रह गया।पटेल ने कहा कि महंगाई बेलगाम है, बेरोजगारी चरम पर है, हर घर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे समय में महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना भाजपा सरकार का सबसे बड़ा पाप है।विभा पटेल ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ का नारा अब महज मजाक बनकर रह गया है। प्रदेश की बेटियां अपराधियों और असुरक्षा की भेंट चढ़ रही हैं और भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment