(भोपाल)मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का नदी उद्गम संरक्षण अभियान (उद्गम मानस यात्रा)

  • 04-Sep-25 12:00 AM

101 नदियों के उद्गम स्थल पर पहुंचे श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री-पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रमजनजागरण और जल संरक्षण की अनूठी पहलभोपाल 4 सितंबर (आरएनएस)। श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जलवायु परिवर्तन और जल संकट की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए नदियों के संरक्षण के लिए एक अनूठा अभियान प्रारंभ किया हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य जनजागरण के माध्यम से लोगों को प्रकृति और नदियों से जोडऩा है।राज्य शासन के जल गंगा संवर्धन अभियानÓ से प्रेरित होकर मंत्री पटेल ने नदियों के उद्गम स्थल की यात्रा शुरू की। अब तक वे 101 नदियों के उद्गम स्थल तक पहुँच चुके हैं। नर्मदा परिक्रमावासी होने के नाते उन्होंने यह संकल्प लिया है कि वे अपनी यह यात्रा माँ नर्मदा जी के चरणों में अर्पित करेंगे। उनका लक्ष्य 108 नदियों के उद्गम स्थल तक पहुँचने का है। नर्मदा जी के उद्गम स्थल पर नमन करके उन्होंने 101वां पड़ाव पूर्ण किया।मंत्री पटेल का स्पष्ट संदेश है – नदी है, तो सदी है। उनका मानना है कि मध्यप्रदेश की पहचान उसकी नदियों से है और जब तक सहायक नदियाँ सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक नर्मदा जैसी वृहद नदियाँ भी जीवित नहीं रह पाएंगी। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे, ताकि आने वाली पीढिय़ाँ स्वच्छ, हरित और निर्मल वातावरण में सांस ले सकें।इस अभियान की विशेषता यह है कि मंत्री स्वयं पैदल गांव, जंगल और पहाडिय़ों से गुजरकर उद्गम स्थल तक पहुंच रहे हैं। वे स्थानीय समुदायों को जलधाराओं से जोड़ते हैं और उन्हें नदी संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही; अफसरों को आवश्यक सुधार के दिशा-निर्देश देकर नदी संरक्षण को सुनिश्चित करते हैं।यह प्रयास धीरे-धीरे जनता में नदी संरक्षण को एक आंदोलन का रूप दे रहा है। सरकारी प्रयासों से आगे बढ़कर यह पहल अब जनभागीदारी आधारित मॉडल बन रही है, जो न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए जल संरक्षण का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment