(भोपाल)मध्यप्रदेश में दो दिन बाद मिलेगा नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
- 30-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 30 जून (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा चुनाव दिशा-निर्देशों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन पर्व के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं।संगठन पर्व के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि 30 जून सोमवार को राज्य निर्वाचक मंडल की सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रदेश संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र एक जुलाई को सायं 4:30 बजे से 6:30 बजे तक जमा किए जाएंगे। एक जुलाई को सायं 6:30 से 7:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। तत्पश्चात सायं 7:30 से 8:30 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। एक जुलाई को रात 8:30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची की घोषणा की जाएगी।संगठन पर्व के राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि आवश्यक होने पर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो जुलाई को प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती के पश्चात दोपहर 2 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...