(भोपाल)मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने जनवरी में बुलाई बैठक

  • 12-Dec-23 12:00 AM

भोपाल 12 दिसंबर (आरएनएस)। कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षा (सीपीसीटी) उत्तीर्ण नहीं करने वाले कर्मचारियों (अनुकंपा नियुक्ति) को बर्खास्त करने से नाराज कर्मचारी नए साल में आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने जनवरी में बैठक बुलाई है।संघ के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने बताया कि पिछली सरकार ने लिपिकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। यह स्थिति तब थी, जब मई से अक्टूबर 2023 तक 7 चरणों में आंदोलन किया गया। एक दशक में पहली बार प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल सफल रही। उन्होंने बताया कि लिपिकों की सबसे बड़ी मांग मंत्रालय सेवा के लिपिकों के समान समयमान वेतनमान है। तर्क भी है कि मंत्रालय सेवा के लिपिकों का सिर्फ मंत्रालय में तबादला होता है, जबकि अन्य विभागों में पदस्थ लिपिकों को प्रदेश के किसी भी जिले में पदस्थ किया जाता है। इसलिए उन्हें अधिक आर्थिक जरूरत होती है।द्विवेदी बताते हैं कि सहायक ग्रेड-तीन के ग्रेड-पे को लेकर भी बड़ी मांग है। अभी इन्हें 1900 रुपये ग्रेड-पे दिया जा रहा है और हम 2400 रुपये की मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर संघ का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और इसीलिए जनवरी में बैठक बुलाई गई है। उसमें रणनीति तैयार की जाएगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment