(भोपाल)महापौर ने दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति आदेश
- 03-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 3 अक्टूबर (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने नगर निगम भोपाल के 26 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों में से शेष को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदान किए साथ ही फरवरी माह में मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड से चयनित अभ्यार्थियों में से 11 कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए जिसमें 07 स्टेनों एवं 04 उप स्वच्छता पर्यवेक्षक सम्मिलित है। इस अवसर पर महापौर परिषद की सदस्य सुषमा बाबीसा, अपर आयुक्त वरूण अवस्थी, प्रभारी उपायुक्त चंचलेश गिरहारे मौजूद थे। नगर निगम, भोपाल द्वारा सेवाकाल के दौरान 26 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश किए गए। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने 02 अक्टूबर 2024 को निगम के 26 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों में से 02 कर्मचारियों को मंच पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किए। महापौर मालती राय ने गुरूवार को आई.एस.बी.टी स्थित कार्यालय में 26 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों में से शेष को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदान किए। महापौर राय ने फरवरी माह में मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड से चयनित अभ्यार्थियों में से 11 कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए जिसमें 07 स्टेनों एवं 04 उप स्वच्छता पर्यवेक्षकों सम्मिलित है।
Related Articles
Comments
- No Comments...