(भोपाल)महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ साड़ी वॉकथॉन

  • 07-Mar-24 12:00 AM

भोपाल 7 मार्च (आरएनएस)।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल के बोट क्लब परिसर में वन भारत साड़ी वॉकथॉन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य संदेश आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साड़ीÓ था। इस वॉकथान में विधायक कृष्णा गौर, महापौर मालती राय समेत 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। वॉकथॉन करीब 1 किलोमीटर की थी, जिसमें रैम्प वॉक करती भी महिलाएं नजर आईं। इस कार्यक्रम में चलते नो व्हीकल जोन भी बनाया गया, जिसको लेकर बोट क्लब पर जाने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि सीएम हाउस के पास स्थित मंदिर के पास बोट क्लब पर जाने वाले पर्यटकों को करीब 4 बजे रोक दिया गया। जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए जाम की स्थिति तो बनी साथ ही कई पर्यटक पुलिस के साथ बहस करते भी नजर आए।शाम 5:30 से रात 8 बजे तक चले इस कलरफुल वॉकथॉन में सबसे आकर्षक समूह और प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं, कार्यक्रम में 25 भाग्यशाली लोगों को लापता लेड़ीजÓ मूवी के टिकट भी दिए। साड़ी वॉकथॉन के वक्त बोट क्लब का करीब 1 किलोमीटर का दायरा नो व्हीकल जोन बना रहा।ओम विद्या मंदिर स्कूल की तरफ से आए आनंदा ग्रुप की महिलाओं ने साड़ी के साथ ब्लेजर पहना था। इन महिलाओं का मानना है कि सभी महिलाएं जीवनदायी अमृता हैं और रजनी गंधा के फूल के जैसे सुगंधित करने वाली हैं। महिलाएं स्कूल में अध्यापन का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में शामिल हेल्थ प्रोफेशनल्स के एक ग्रुप की नमिता सिंह ने बताया कि महिलाओं को फिटनेस पर सिर्फ एक दिन ही नहीं बल्कि हर समय ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा एक्टिव लेडीज ग्रुप की रिंकी जैन ने बताया कि उनके ग्रुप ने महिला सशक्तिकरण के प्रचार के लिए इस वॉकथॉन में हिस्सा लिया है।साड़ी वॉकथॉन के संबंध में अपर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सभी अधिकारियों एवं आयोजन समिति की बैठक ली थी। बैठक में ही कार्यक्रम से जुड़े आवश्यक प्रबंधों को करने के निर्देश दिए थे। इस बैठक पर्यटन काउंसिल के नोडल एवं संयुक्त सचिव रितेश शर्मा, एस डी एम मुनव्वर खान, अपर आयुक्त टीना यादव, सहायक आयुक्त सुधीर श्रीवास्तव, हमीदिया कॉलेज की प्रधान शिक्षक बरगानेरी, हस्त शिल्प विकास निगम एवं तमाम सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment