(भोपाल)महिला मोर्चा राहुल गांधी की अर्थी निकालकर कांग्रेस कार्यालय के सामने करेगा दाह संस्कार-रविन्द्र यति

  • 31-Aug-25 12:00 AM

*महिला मोर्चा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ तख्तियां लेकर करेगा विशाल प्रदर्शन**भोपाल महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न*भोपाल 31 अगस्त (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपमानजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा के खिलाफ जिला महिला मोर्चा द्वारा 31 अगस्त को लिंक रोड नंबर 1 रेडक्रास स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष विशाल प्रदर्शन करेगा। इस दौरान हजारों की संख्या में मातृशक्ति राहुल गांधी की अर्थी निकालकर कांग्रेस कार्यालय के सामने दाह संस्कार करेंगी। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल होगी। भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे भोपाल में लिंक रोड नंबर 1 रेडक्रास स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष विशाल प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री जी और उनकी माता जी पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भोपाल जिला महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों की बहनें शामिल होंगी और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की जाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक, और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती सीमा सिंह सहित महिला मोर्चे की जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, नगर निगम महिला पार्षद उपस्थित रही।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment