(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को दी बधाई
- 19-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 19 जून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (ढ्ढक्चष्ट्र) के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मानव सभ्यता, संस्कृति और पारिस्थितिकी के प्रतीक टाइगर (बाघ), सिंह, तेंदुआ जैसी बिग कैट के संरक्षण एवं संवर्धन के वैश्विक अभियान में भारत सहित समस्त देशों को भी नई दिशा, ऊर्जा और गति मिलेगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...