(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ समाजसेवी पाण्डेय के देवलोक गमन पर दु:ख जताया

  • 22-Jul-25 12:00 AM

भोपाल 22 जुलाई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (मालवा प्रांत) के पूर्व सेवा प्रमुख एवं मध्य क्षेत्र ग्राम विकास के पूर्व प्रमुख प्रदीप पाण्डेय के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय प्रदीप जी ने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित कर दिया, जो सेवाभाव के क्षेत्र में हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं और बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment