(भोपाल)युवक की गोली मारकर हत्या

  • 29-Jun-25 12:00 AM

भोपाल 29 जून (आरएनएस)। एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। इस दौरान दो बाइक से आए 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दो गोलियां युवक के सिर और पेट में लगी। उसकी मौत हो गई।घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र के लीलाधर कॉलोनी में शनिवार देर रात की है। मृतक का नाम अमित वर्मा (22) है। हत्या का आरोप कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथियों पर हैं।नसीम स्वयं को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताता है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर राजा खटीक नाम के बदमाश की हत्या करना चाहते थे। राजा वारदात के समय अमित के साथ था। इधर, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30000 का इनाम घोषित किया।अमित पिता राधेश्याम वर्मा (22) बरखेड़ी फाटक गली नंबर दो खटीकपुरा में रहता था। वह एक गार्मेंट्स शॉप में नौकरी करता था। लीलाधर कॉलोनी में उसके दोस्त आशू खटीक का जन्मदिन था। सेलिब्रेशन करने वह दोस्तों के साथ आशू के घर शनिवार रात करीब 12 बजे पहुंचा था। यहां सभी दोस्तों ने केक कटिंग की। इसके बाद सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।मृतक के भाई अतुल वर्मा ने बताया कि भाई केक कटिंग के बाद दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथी दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 लोगों ने अचानक हंगामा किया। नसीम और उसके अन्य साथियों ने करीब 6 राउंड फायर किए। वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि नसीम और लीलाधर कॉलोनी में रहने वाले राजा खटीक की लेन-देन विवाद पर पुरानी रंजिश है। राजा की हत्या के इरादे से नसीम और साथी आए थे। नसीम ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे गोली अमित को लगी और उसकी जान चली गई।राजा वारदात के समय अमित और उसके दोस्तों के साथ ही था। आरोपी नसीम और वसीम पर नामजद केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां रवाना की हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment