(भोपाल)युवक को प्रताडि़त करने वाली युवतियां गिरफ्तार
- 25-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 25 अगस्त (आरएनएस)।टीला जमालपुरा इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात युवक फैजान हुसैन ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले युवक की प्रेमिका उसके घर पहुंची और जमकर हंगामा किया।फैजान की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी प्रेमिका और सहेली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि कोर्ट के आदेश पर दोनों का जेल जाना तय है।जानकारी के अनुसार, मृतक फैजान पर एक महीने पहले इसी युवती ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। सुसाइड से महज एक दिन पहले ही फैजान को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी और वह भोपाल जेल से रिहा हुआ था।थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि फैजान हुसैन (25) निवासी पुत्लीघर टीलाजमालपुरा चाय-नाश्ते के होटल का संचालन करता था। 22 वर्षीय एक युवती ने पिछले महीने फैजान के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। उसने बताया कि जब वह नाबालिग थी, आरोपी तब से उसके साथ ज्यादती करता आ रहा था। आरोपी ने शादी करने का वादा किया था लेकिन शादी से इनकार कर दिया।पीडि़ता की शिकायत पर फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को जेल से उसकी रिहाई हुई थी। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात युवक ने सुसाइड कर लिया। हालांकि, उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। परिजनों ने बयानों में बताया कि सुसाइड से पहले रेप केस दर्ज कराने वाली युवती अपनी एक साथी महिला के साथ उनके घर आई और तत्काल निकाह करने की बात को लेकर हंगामा किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...