(भोपाल)युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर जंगल में दी जान
- 06-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,06 सितंबर (आरएनएस)। एक युवक ने बाथरूम में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद 5 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले बेटे को कैश और दस्तावेज देकर गया। तीन महीने पहले दंपती की बेटी ने भी सुसाइड किया था।जानकारी के अनुसार, रतलाम के जमुनिया शंकर गांव का रहने वाला जीवन आदिवाल (34) पत्नी शोभा आदिवाल (29) और 10 साल के बेटे के साथ बुधवार को भोपाल आया था। बेटी (16) की मौत के बाद से दंपती डिप्रेशन में थे और इलाज के लिए एम्स अस्पताल आए थे। भोपाल के गणेश नगर मिसरोद में छोटे भाई के घर रुके थे।पुलिस ने शुक्रवार देर रात जीवन का शव जंगल से बरामद किया। पत्नी शोभा का शव भी एम्स ले जाया गया। यहां दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।घटना के दौरान घर में जीवन और शोभा के साथ उनका बेटा और छोटे भाई के बच्चे मौजूद थे। 12 साल के भतीजे ने पुलिस को बताया कि बड़ी मम्मी ने मेरी छोटी बहन को नहलाकर तैयार किया। इसके बाद बड़े पापा नहाने चले गए। उन्होंने बड़ी मम्मी को आवाज लगाई। कुछ देर बाद बड़े पापा बाहर निकल आए, लेकिन बड़ी मम्मी नहीं आई। उन्होंने बाइक निकाली और तेजी से निकल गए। कुछ देर बाद वो लौटे और बाहर से अपने बेटे को आवाज लगाई। वो बाहर निकल पाता इससे पहले ही कुछ रुपए और दस्तावेज फेंककर चले गए।भतीजे ने बताया कि मम्मी-पापा दोनों काम पर गए थे। बड़े पापा के जाने के कुछ देर बाद जाने के बाद हम बाथरूम की तरफ गए। यहां बड़ी मम्मी गिरे पड़ी हुई थीं। इसके बाद मम्मी-पापा को कॉल कर बताया। फिर उन्होंने पुलिस को बुलाया।शोभा के गले पर नाखून के निशान मिले हैं। पत्नी की हत्या के बाद जीवन अपनी बाइक से बगली मिसरोद के जंगल में गया। यहां उसने नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।जीवन मिक्सर और कुकर सुधारने का काम करता था। रतलाम में ही दुकान थी। वह आठवीं तक पढ़ा था। पत्नी गृहिणी थी। इसकी रतलाम में ही दुकान थी। बेटी ने सुसाइड क्यों किया था इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जीवन का बेटा दादा के पास रहेगा।डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने सुसाइड किया है। दोनों शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
Related Articles
Comments
- No Comments...