(भोपाल)युवक ने फांसी लगाई
- 26-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,26 जुलाई (आरएनएस)। बिलखिरिया इलाके में शुक्रवार देर रात युवक ने घर के पास में स्थित श्मशान में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शेड के पाइप के सहारे उसने रस्सी से फंदा तैयार किया था। परिजनों ने उसे तलाश कर फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शनिवार दोपहर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।पुलिस के मुताबिक मुन्नालाल यादव (40) पुत्र दौलत लाल यादव निवासी दौलतपुरा कोकता सेंट्रिंग का काम करता था। शुक्रवार की शाम तक उसने अपने घर में ही मरम्मत का काम किया। रात को घर से बिन बताए निकला और श्मशाम चला गया। यहां उसने सुसाइड किया। परिजनों ने देर रात उसकी तलाश शुरू की, रिश्तेदार उसके तलाशते हुए श्मशान में पहुंच गए। यहां उसके शव को फंदे पर लटका देखा।मुन्नालाल शराब पीने का आदी था और अकसर श्मशान में बैठकर शराब पीता था। नशे की हालत में पत्नी से विवाद भी करता था। कई बार उसे कुछ तांत्रिक क्रियाएं करता देखा गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयान और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...