(भोपाल)राजेश गुप्ता होंगे म.प्र राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

  • 17-Oct-24 12:00 AM

भोपाल 17 अक्टूबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के नए अध्यक्ष अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी राजेश गुप्ता होंगे। गुप्ता सीएम सचिवालय, भोपाल समेत कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान में संचालक के पद पर कार्यरत हैं।राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों द्वारा आम सहमति से गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन किया गया है। कार्यकारिणी के बाकी सदस्यों का भी ऐलान किया जाएगा। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करीब दस साल बाद किया गया है। इस कार्यकारिणी में नए अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ संघ के नए पदाधिकारियों को लेकर भी सर्वसम्मति से फैसला किया गया है।मूलत: शहडोल जिले के रहने वाले राजेश गुप्ता नायब तहसीलदार के रूप में शासकीय सेवा में आए थे। 14 फरवरी 1995 को शासकीय सेवा ज्वाइन करने के बाद वे तहसीलदार बने और फिर प्रमोशन से 29 अक्टूबर 2014 को डिप्टी कलेक्टर बने। गुप्ता 30 दिसम्बर 2019 को संयुक्त कलेक्टर और फिर 8 मार्च 2024 को अपर कलेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए हैं। गुप्ता सीएम सचिवालय में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।इस संघ के अब तक अध्यक्ष अपर कलेक्टर पद से रिटायर हो चुके जीपी माली रहे हैं। माली के रिटायरमेंट के तीन साल बाद भी संघ नया अध्यक्ष नहीं चुन सका था और यह प्रक्रिया लंबे समय से पेंडिंग थी। अब करीब दस साल के अंतराल के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। संघ की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि संघ के मुख्यालय आकांक्षा भवन में 17 अक्टूबर को संघ का वार्षिक अधिवेशन हो रहा है। इसमें ही नई कार्यकारिणी को मंजूरी दी जा रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment