(भोपाल)लुटेरे ने घर में घुसकर ब्यूटीशियन को पीटा, भागने की कोशिश में हुआ घायल

  • 02-Oct-24 12:00 AM

भोपाल 2 अक्टूबर (आरएनएस)। ब्यूटीशियन के घर लुटेरा घुस गया। बदमाश ने महिला से मोबाइल फोन और बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर गला घोंटा। उसकी मारपीट भी की। जैसे-तैसे महिला ने खुद को छुड़ाया। करीब 10 मिनट तक वह लुटेरे से लड़ती रही। जैसे-तैसे महिला ने खुद को छुड़ाया। शोर सुनकर मदद के लिए पड़ोसी आए। लोगों को आता देख लुटेरे ने छत के रास्ते भागने की कोशिश की। इस दौरान वह घायल हो गया। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।घटना मंगलवार रात 8:15 बजे टीटी नगर क्षेत्र में पत्रकार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 58 की है। देर रात करीब 12 के बाद बजे टीटी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी आरोपी अंदर जाते दिख रहा है।पत्रकार कॉलोनी में स्थित मकान नंबर 58 आरसी जोशी का है। यहां पूर्णिमा बाटला (45) पत्नी राकेश बाटला किराए से रहती हैं। घर से 50 मीटर की दूर मकान नंबर 30 में उनका ब्यूटी पार्लर है। यहीं उनकी कास्मैटिक्स शॉप भी है, जिसका संचालन पति राकेश बाटला पति करते हैं। पूर्णिमा ने बताया, मंगलवार रात करीब 8:15 बजे दुकान बंद कर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में एक अज्ञात युवक पीछा करते दिखा। मैंने उसे नजर अंदाज कर दिया। वह अपने घर में दाखिल हो गई। आरोपी पीछा करता हुआ पहली मंजिल पर स्थित घर तक पहुंचा। वह पास में ही छिप गया। घर लॉक खोल कर अंदर गई। पीछे से आरोपी भी आ गया। अचानक बदमाश को देख सहम गई। बदमाश ने इशारा देकर चुप रहने के लिए कहा। मैं शोर मचा पाती, इससे पहले बदमाश ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने लगी, तो बदमाश मेरा गला दबाने लगा। मुझे जमकर पीटा।किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर दोबारा शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी तरुण दीक्षित और रवि पाल आ गए। उन्हें देखकर आरोपी ने छत के रास्ते भागने की कोशिश की। इस दौरान वह घायल हो गया। दोनों पड़ोसियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाद में वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम विनोद सपकाडे बताया है। यह घटनाक्रम करीब 10 मिनट तक चला। पुलिस को सूचना दी। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।Ó




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment