(भोपाल)लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री उइके ने प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक

  • 26-Jul-24 12:00 AM

भोपाल 26 जुलाई (आरएनएस)। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में उइके ने कहा कि प्रभात झा का निधन संगठन एवं समाज के साथ ही उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उइके ने कहा कि प्रभात झा आजीवन पार्टी और समाज की सेवा के लिए नि:स्वार्थ कार्य किया। उइके ने कहा कि प्रभात झा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।उइके ने प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों और समर्थकों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment