(भोपाल)वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक प्रभात झा के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक व्यक्त किया

  • 26-Jul-24 12:00 AM

भोपाल 26 जुलाई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभात झा एक सजग़ जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इनमें राज्यसभा सदस्य और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिकाएं भी शामिल हैं। डॉ. यादव ने कहा कि उनका प्रभात जी के साथ कई वर्ष का संबंध रहा। उन्होंने एक आदर्श जीवन जिया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्यनन करते रहते थे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व.प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजन, प्रशंसक और विशाल मित्र समूह को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment