(भोपाल)शपथ ग्रहण के लिए यातायात डायवर्सन

  • 12-Dec-23 12:00 AM

भोपाल.13 दिसम्बर 2023 को लाल परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रात:-09:00 बजे से आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्सन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:--प्रतिबंधित मार्ग:- लिली टाकीज चैराहा से लाल परेड मैदान की ओर, रोशनपुरा चैराहा से लाल परेड मैदान की ओर, पॉलिटेक्निक चैराहा से लाल परेड मैदान की ओर, बाणगंगा चैराहा से लाल परेड मैदान की ओर, कोर्ट चैराहा से लाल परेड मैदान की ओर सामान्य यातायात पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।लोक परिवहन यान एवं आम वाहनों के लिए डायवर्सन एवं यातायात व्यवस्था::-- रोशनपुरा चैराहा से भारत टॉकीज की ओर एवं टी.टी.नगर से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन(दो-पहिया, चार पहिया, एवं लोक परिवाहन) अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चैराहा,डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगे।भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यू मार्केट की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन(दो-पहिया, चार पहिया,एवं लोक परिवाहन) भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चैराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस कॉम्प्लेक्स, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चैराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगे।;कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले (दो-पहिया एवं चार पहिया)वाहनों के मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था::-व्हीआईपी (विधायक गण):- कार्यक्रम में सम्मिलित होनें वाले व्हीआईपी वाहनों की पार्किग एमव्हीएम कॉलेज मैदान,एमएलए रेस्ट हॉउस एवं जेल मुख्यालय की जावेगी।00 ग्वालियर, गुना से राजगढ़-ब्यावरा होकर आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन लालघाटी चैराहा से व्हीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चैराहा,बाणगंगा चैराहा होकर टी.टी नगर दशहरा मैदान में पार्क कर सकेगें।000इंदौर, उज्जैन, देवास से सिहोर होकर आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन लालघाटी चैराहा से व्हीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चैराहा,बाणगंगा चैराहा होकर टी.टी नगर दशहरा मैदान में पार्क कर सकेगें।000सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, बैतुल से होकर आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन होशंगाबाद रोड से व्यापम चैराहा होकर 1250 चैराहा से शोर्य स्मारक रोड (ठण्डी सडक) पर पार्क कर सकेगें।000विदिशा, बैरसिया होकर पुराने शहर से आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन भारत टॉकिज के पास सेन्ट्रल लॉयबे्ररी मैदान में पार्क कर सकेगें। ;000कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाल बसों को मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था::-ग्वालियर, गुना से राजगढ़-ब्यावरा होकर आने वाले कार्यकर्ता की बसें लालघाटी चैराहा से व्हीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चैराहा स्मार्ट रोड पर पार्क कर सकेगें।000इंदौर, उज्जैन, देवास से सिहोर होकर आने वाले कार्यकर्ता की बसें लालघाटी चैराहा से व्हीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चैराहा स्मार्ट रोड पर पार्क कर सकेगें।000सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, बैतुल से होकर आने वाले वाले कार्यकर्ता की बसें होशंगाबाद रोड से बोर्ड ऑफिस चैराहा होकर वल्लभ भवन रोटरी से विधान सभा रोड एवं मत्रांलय से विधान सभा आनस्ट्रीट पार्किग पर पार्क कर सकेगें। आम जनता से अनुरोध है कि उक्तानुसार डार्यवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment