(भोपाल)श्रावण माह का चतुर्थ सोमवार-भगवान पशुपतिनाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया गया
- 04-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 4 अगस्त (आरएनएस)।श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर प्लेटिनम प्लाजा में भगवान पशुपतिनाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसमें 21 लीटर दूध, विभिन्न फलों के रस, घी, शहद, शकर, दही और भांग का उपयोग किया गया। मंदिर में शिवभक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और हर हर महादेव के जयकारों से माहौल शिवमय हो उठा।मंदिर व्यवस्थापक पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि श्रावण माह में प्रतिदिन विशेष पूजा और रुद्राभिषेक का आयोजन हो रहा है। हर सोमवार को विशेष तौर पर पंचामृत, भांग और फलों के रस से रुद्राभिषेक किया जाता है।उन्होंने बताया कि मंदिर में पिछले 9 वर्षों से प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक होता आ रहा है, लेकिन श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होने के कारण यहां विशेष महोत्सव का आयोजन किया गया है।महोत्सव का समापन श्रावणी पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन किया जाएगा। उस दिन भी विशेष रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पं. तिवारी ने बताया कि शिवपुराण में उल्लेख है कि जिस शिवलिंग का तीन वर्षों तक नित्य अभिषेक होता है, वहां शिवजी स्वयं ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रकट होकर भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रद्धालु इस विश्वास के साथ प्रतिदिन मंदिर पहुंचकर ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक करवा रहे हैं और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...