(भोपाल)संस्कारों का ढोल पीटने वाली भाजपा का असली चेहरा बेनकाब:मुकेश नायक

  • 10-Sep-25 12:00 AM

भोपाल 10 सितंबर (आरएनएस)।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भोपाल के भाजपा युवा मोर्चा नेता का महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है।नायक ने कहा यह वही भाजपा है, जो हर मंच से संस्कारों की दुहाई देती है और महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन जब इनके ही युवा मोर्चा के पदाधिकारी महिला के साथ अश्लील हरकतों में पकड़े जाते हैं, तब भाजपा का असली चेहरा सामने आता है।मुख्य बिंदु:भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री जीत निशोदे का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।पार्टी को आनन-फानन में उन्हें पद और प्राथमिक सदस्यता से हटाना पड़ा – यह साफ दर्शाता है कि भाजपा के अंदर इस तरह के कृत्य आम हो चुके हैं।भाजपा बार-बार कांग्रेस पर आरोप लगाकर महिलाओं के सम्मान की झूठी राजनीति करती रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि भाजपा के नेता ही लगातार महिलाओं का अपमान करते हुए पकड़े जा रहे हैं।हाल ही में जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं में बढ़ते नशे और असुरक्षा का मुद्दा उठाया था, तब भाजपा नेताओं ने उन पर बेहूदा बयान दिए और महिलाओं का अपमान करार दिया था।नायक ने कहा जब भाजपा खुद को संस्कारों की पार्टी बताती है, तब क्या उनके नेताओं की यही हरकतें संस्कार कहलाती हैं?अतिरिक्त तथ्य उजागर करते हुए नायक ने कहा वायरल वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी के साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और ध्रुव नारायण सिंह की भी तस्वीरें सामने आई हैं।अब सवाल यह है कि क्या यह आचरण उन्हीं की पाठशाला का हिस्सा है? और यह रिश्ता क्या कहलाता है जो इन नेताओं के साथ इस युवा मोर्चा पदाधिकारी का जुड़ाव दिखाता है?क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा नेतृत्व बताएगा कि महिलाओं का अपमान करने वाले नेताओं पर वे सिर्फ दिखावटी कार्रवाई करेंगे या पार्टी के चरित्र में सुधार भी करेंगे?कांग्रेस हमेशा महिलाओं की गरिमा और सम्मान की पक्षधर रही है। भाजपा नेताओं के ऐसे कृत्य न सिर्फ समाज में गलत संदेश देते हैं बल्कि प्रदेश की बेटियों और बहनों के लिए असुरक्षा का माहौल भी बनाते हैं।नायक ने कहा भाजपा की कथनी और करनी का फर्क जनता देख चुकी है। कांग्रेस इस पाखंड और दोहरे चरित्र को जनता के बीच उजागर करती रहेगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment