(भोपाल)सड़क पर मिला अज्ञात महिला का शव

  • 20-Oct-24 12:00 AM

भोपाल 20 अक्टूबर (आरएनएस)। मिसरोद क्षेत्र स्थित बुराड़ी रोड पर शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला के हाथ पर सावित्री नाम गुदा है। इसके अलावा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने महिला को टक्कर मारी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment