(भोपाल)सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी, यह भाजपा में ही संभव - जगदीश देवड़ा

  • 13-Dec-23 12:00 AM

भोपाल 13 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश की नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने जा रहे जगदीश देवड़ा ने आज शपथ ग्रहण से पूर्व अपने आवास पर भगवान की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन में एमपी है और एमपी के मन में पीएम मोदी हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि आज के शपथ ग्रहण समारोह में हमारा समूचा राष्ट्रीय नेतृत्व मंच पर रहेगा। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। लोगों का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास है। हमारा देश और प्रदेश निरंतर आगे बढ़े, इसके लिए जो कुछ भी बेहतर से बेहतर हम कर सकते हैं, हम करेंगे। उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment