(भोपाल)सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

  • 19-Jun-25 12:00 AM

भोपाल 19 जून (आरएनएस)। एम्स अस्पताल परिसर के बाहर आज नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा एवं न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरण कर सेवा भाव से यह दिन समर्पित किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, वरिष्ठ नेता चंद्रकांत दुबे, प्रवीण सक्सेना, अनोखी पटेल, राहुल राठौड़, सीताशरण सूर्यवंशी, अभिनव बरोलिया, आशुतोष चौकसे, राहुल राज, नवीन चौबे, धर्मेंद्र राय, रवि परमार, श्याम राजोरिया राकेश यादव, विजय गुप्ता, वात्स्यायन जैन, रजनी दुबे, विवेक त्रिपाठी, प्रकाश चौकसे, नितेश नेमा, सुजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि राहुल गांधी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संवेदना की प्रतीक हैं। उनका जीवन प्रेरणा देता है कि राजनीति का असली मकसद आमजन की सेवा और वंचितों की आवाज़ बनना है। कांग्रेस पार्टी उन्हीं मूल्यों को आत्मसात कर रही है और आज का यह सेवा कार्य उसी का प्रमाण है।भोजन वितरण के इस पुनीत कार्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी श्रद्धा और समर्पण से भाग लिया और जरूरतमंदों की सेवा में खुद को समर्पित किया। राहुल गांधी के जन्मदिन को इस तरह सेवा के रूप में मनाना, कांग्रेस की उस सोच को दर्शाता है जिसमें सत्ता नहीं, बल्कि समाज का हित सर्वोपरि है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment