(भोपाल) अंतत: आरिफ अकील को लड़ा सकती है कांग्रेस
- 15-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,15 अक्टूबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव के लिए पितृपक्ष खत्म होते ही नवरात्रि के पहले दिन भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाएगी। भाजपा अभी तक चार सूची जारी कर चुकी है और उसकी पाँचवीं सूची में पूरे 94 नाम आ सकते हैं। कांग्र्रेस की सूची में 120 से 130 नाम को अंतिम रूप दिया गया है। भोपाल उत्तर में परिवार के विवाद में उलझी सीट पर आखिर में 71 साल के आरिफ अकील को ही लड़ाने पर सहमति बनती दिख रही है। भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद, नरेला से मनोज शुक्ला और हुजूर से भाजपा के पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा का नाम तय हो गया है। भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर रविन्द्र साहू झूमरवाला का नाम विचार में है। बैरसिया सीट पर और राम मेहर और जयश्री हरिकरण के नाम हैं आखिरी में जयश्री के नाम पर मोहर लग सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश की सीटों पर नाम तय कर लिए हैं और सिर्फ घोषणा बाकी है। कई दौर की बैठकों के बाद कांग्रेस ने भी लगभग सवा सौ नाम फाइनल कर लिए हैं। लंबेसमय से बीमार चल रहे आरिफ अकील की जगह उनके बेटे आतिफ अकील का नाम सूची में आगे था लेकिन आमिर अकील की दावेदारी और अन्य दावेदारों के कारण कांग्रेस नेतृत्व आरिफ अकील को ही चुनाव में उतार सकता है। उन्हें व्हील चेयर पर घुमा कर कांग्रेस सिंपेथी वोट लेना चाहती है। दक्षिण-पश्चिम से एकबार फिर पीसी शर्मा को कांग्रेस मौका दे रही है। भोपाल मध्य में आरिफ मसूद को भी टिकट का इशारा कर दिया गया है। भोपाल की नरेला सीट से मनोज शुक्ला का नाम है। 2008 से 2013 तक हुजूर से भाजपा विधायक रहे जितेन्द्र डागा मननू इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। बैरसिया में अंतिम समय में जयश्री हरिकरण को मौका मिल सकता है। गोविंदपुरा में रविन्द्र साहूझूमरवाला का नाम आगे है हालांकि यहां से दीप्ति सिंह भी दावेदार हैं। सीहोर सीट से पूर्व विधायक रमेश सक्सेना के बेटे शशांक सक्सेना और इछावर से पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटैल को मौका दिया जा सकता है। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...