(भोपाल) एंटी इनकंबेंसी के सहारे कांग्रेस
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,31 अक्टूबर (आरएनएस)। विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में एकमात्र आस यदि किसी पैक्टर से है तो वह है एंटी इनकंबेंसी। यदि एंटी इनकंबेंसी की तीव्रता अधिक रही तो ही भाजपा को नुकसान हो सकता है। अन्यािा भगवा पार्टी फिलहाल आगे दिख रही है। सूत्रों के अनुसार गुजरात में भाजपा ने जैसा अभियान चलाया है। उसी तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी चुनाव लड़ा जा रहा है। क्योंकि मध्यप्रदेश के सामाजिक समीकरण भी गुजरात की तरह ही हैं। मध्यप्रदेश की तरज गुजरात में भी लगभग 52 फीसदी ओबीसी वर्ग रहता है। इसके अलावा आदिवासी मतदाता भी गुजरात में उतने ही अनुपात में हैं जितने मध्यप्रदेश में हैं। मध्यप्रदेश और गुजरात में अंतर केवल इतना है कि गुजरात में शहरीकरण अधिक है जबकि मध्यप्रदेश में ग्रामीण मतदाता तुलनात्मक रूप से ज्यादा हैं। इस चुनाव में भी मालवा और निमाड़ अंचल को गुजरात से आए कार्यकर्ता ही संभाल रहे हैं। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...