(भोपाल) ओबीसी, आदिवासी और दलित महिलाओं के सम्मेलन की तैयारी

  • 01-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,01 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा महिला मोर्चा अब सम्मेलन की शुुरुआत करेगी। इन सम्मेलनों के जरिये राज्य की 37 फीसदी मतदाताओं को साधने की तैयारी में है। भाजपा का खास फोकस आदिवासी, ओबीसी, एएसी और एसटी महिला वोटों पर है। जानकारी के मुताबिक इन सम्मेलनों की शुरुआत ग्वालियर और चंबल संभाग से की जाएगी। वहीं इसके बाद रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर में भी सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां भाजपा ने शुरु भी कर दी है विजय और विकास संकल्प के साथ नारी शक्ति थीम पर भाजपा इन सम्मेलनों का आयोजन करेगी। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी और संबंधित वर्ग के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं इन सम्मेलनों के बाद वर्ग विशेष की महिला मतदाताओं की भाजपा से जोडऩे के लिए चिन्हित क्षेत्रों में मंडल स्तर पर घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। विधानसभा और क्षेत्र वार संबंधित वर्गों की लिखित उपलब्धि भी घर घर पहुंचाई जाएगी। सूत्रों का कहना है कि 47 आदिवासी और 35 दलित सीटों पर पार्टी अभी भी संतोषजनक स्थिति में नहीं हैं। खासतौर पर आदिवासी अंचल में सबसे अधिक एंटी इनकंबेंसी दिख रही है। पार्टी 2018 में देख चुकी है कि आदिवासियों की नाराजगी का खामियाजा किस तरह से भुगतना पड़ता है। कुल मिलाकर पार्टी एक बार फिर से अपने चुनाव अभियान की बड़ी समीक्षा करने वाली है जिससे जो भी कमी बेशी हो उसे समय रहते दूर किया जा सके। मंडल स्तर पर जो सक्रियता दिखनी चाहिए वैसी अभी नहीं दिख रही है। यही भाजपा के मुख्य चिंता है। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment