(भोपाल) कमलनाथ का गढ़ भेदने को तैयार भाजपा के सात तीर

  • 14-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,14 अक्टूबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा जिलीे को कांग्रेसमुक्त करने के लिए भाजपा ने सात सूत्र तैयार किए हैं। जिनके भरोसे पार्टी इस बार कांग्रेस के अभेद किले को ढहाना चाहती है। यहां की सात विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। नगर निकायों में भी कांग्रेस काबिज है। पिदले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में प्रदेश की 29 में से भाजपा केवल एक सीट छिंदवाड़ा नहीं जीत पाई थी। यहां से कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ सांसद हैं। भाजपा ने इस जिले का प्रचार अशोक यादव को दिया गया है। जो अमेठी में पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हार के शिल्पकार कहे जाते हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment