(भोपाल) कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, विद्रोह ने बढ़ाई चिंता
- 17-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,17 अक्टूबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी होने के बाद कहीं खुशी-कहीं गम की स्थिति बन गई। प्रदेश की कई विधानसभा क्षेत्रों से नाराजगी के स्वर उभर के आए तो भाजपा-बसपा के नेताओं की आमदी से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गुलजार भी रहा। पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, गाडरवारा के भाजपा नेता गौतम पटेल समेत कई ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सागर जिले की राजगढ़ नगर परिषद के अनेक पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में विभिन् न जिलों में भाजपा, बीएसपी एवं अन्य पार्टी के कद्दावर नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध ने सेवढ़ा की पूव्र अध्यक्ष नगर पंचायत सेवढ़ा कमला दिवाकर यादव समेत सैंकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में घर वापसी की। निवाड़ी के बीएसपी नेता उमेश यादव ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पहली सूची के बाद ग्वालियर और इंदौर में विरोध भी शुरु हो गया है। इंदौर के विस चार में कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंक दिया है। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...