(भोपाल) कांग्रेस-भाजपा ने राजपरिवार के कई सदस्यों को विधानसभा के चुनावी रण में उतारा
- 01-Nov-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,01 नवम्बर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश की सियासत में शुरु से ही राजा-रजवाड़े और राजघरानों की सियासी तूती बोलती रही है। विधायक से लेकर मंत्री ही नहीं मुख्यमंत्री भी राज परिवार के लोग बनते रहे हैं और आज भी उसका राजनीतिक वर्चस्व कायम है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराजा कहलाते हैं। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह भी राज परिवार से ताल्लुक रखते थे और अब उनकी राजनीतिक विरासत अजय सिंह संभाल रहे हैं। राजघरानों की सियासत इस बार के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दांव पर लगी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने कई राजपरिवार के सदस्यों को चुनावी मैदान में उतारा है। राघोगढ़ राजघराने से लेकर रीवा, चुरहट, मकड़ाई और अमझेरा राजपरिवार के सदस्य इस बार के विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमा रहे हैं। सिंधिया परिवार से भले ही इस बार कोई चुनाव नहीं लड़ रहा हो, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के चलते साख जरूर दांव पर लगी है। ऐसे में देखना है कि इस बार कौन से राजघराने अपनी प्रतिष्ठा को बचाए रखने में सफल होते हैं और कौन नहीं? अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...