(भोपाल) कुछ और सांसदों को दाव पर लगा सकती है भाजपा, वीडी शर्मा के लडऩे की अटकलें

  • 14-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,14 अक्टूबर (आरएनएस)। अगले महीने होने वाले विस चुनाव में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को प्रत्याशी बनाने के बाद क्या भाजपा कु छ और सांसदों पर दांव लगा सकती है? यह सवाल पार्टी में चर्चा का विषय है। इधर, छग में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को विस चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मप्र में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को चुनाव लडऩे की अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल वीडी की तरह साव भी सांसद हैं। उन्हें लोरमी से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार वीडी शर्मा ने भी अपना पहला चुनाव 2019 मेंलड़ा और खजुराहो से संासद हैं। भाजपा, तेलंगाना में भी पार्टी की कमान संभाल रहे किशन रेड्डी और तीन अन्य सांसदों को मैदान में उतार सकती है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment