(भोपाल) चुनाव में सिंधिया के पॉवर का टेस्ट करेगी भाजपा

  • 14-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,14 अक्टूबर (आरएनएस)। सियासी तौर पर राजनीतिक दल अपने नेताओं का बेहतर उपयोग करते हैं। इसके लिए समय-समय पर इन नेताओं का टेस्ट भी होता है। वर्तमान समय पर गौर करें तो मध्यप्रदेश भाजपा के पास शिवराज सिंह चौहान के रूप में एक बड़ा चेहरा है, जिनकी साख पूरे प्रदेश में है, लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लोकप्रियता के मामले में कमजोर नहीं आंके जाते हैं। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में सवाल गूंज रहा है कि क्या भाजपा सिंधिया का उन इलाकों में टेस्ट करेगी, जहां परिवार का कभी न कभी प्रभाव रहा है। जानकारों की मानें तो ऐसी 80 से 100 सीटें हैं, जहां सिंधिया परिवार (रियासत) प्रभाव माना जाता है। राजनीतिक पंडित मानते हैं कि इन सीटों के नतीजे सिंधिया के भाजपा में कद और रुतबे तो तय करेंगे। गौरतलब है कि मप्र की सियासत में सिंधिया परिवार एक बड़ा नाम रहा है। भाजपा के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया तो आधर स्तम्भ मानी जाती हैं। आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रभावी माने जाते हैं। इस चुनावी दृष्टि से देखा जाए, तो ग्वालियर चंबल, विदिशा, उज्जैन, खिलचीपुर, बुंदेलखंड की कुछ सीटों सहित तकरीबन 80 से 100 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पर सिंधिया का प्रभाव किसी न किसी रूप में माना जाता है। सिंधिया मराठा होने के कारण मराठी मतदाताओं को भी प्रभावित करते हैं। सुमित्रा महाजन, यशोधरा राजे सिंधिया के राजनैथ्तक ठहराव के बाद भाजपा के पास सिंधिया से मराठा वोट के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment