(भोपाल) जिस गांधी परिवार ने पूरे देश को ठगा, उसे अब कमलनाथ ठग रहे
- 14-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,14 अक्टूबर (आरएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा गत दिवस मंडला में की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला है। गत दिवस सीएम निवास पर बुलाई पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा जिस गांधी परिवार ने पूरे देश को और देश की जनता को ठगा, उस गांधी परिवार को कमलनाथ ठग रहे हैं। 2018 में कमलनाथ ने राहुल गांधी से झूठे वचन दिलवाए और 2023 में प्रियंका गांधी से झूठी गारंटियां दिलवा रहे हैं। लेकिन, ये पबिल है, सब जानती है। सीएम ने कहा कि मंडला में प्रियंका गांधी ने बिना पढ़े ही पढ़ो-पढ़ाओं की घोषणा कर दी। कांग्रेस पूरी तरह से कंफ्यूज है। मैंने यह वीडियो देखा, वे कई घोषणाएं करके बैठ गई, फिर कांग्रेस नेता उठे और बोले, एक और करो, उन्हें पता ही नहीं कि क्या घोषणा करना है। उन्हें कांग्रेस के नेताओं द्वारा की घोषणाएं पढ़ाई नहीं गई। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...